मस्ती में मास्टर थे सुशांत, वीडियो देखिए तो सही - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday 20 June 2020

मस्ती में मास्टर थे सुशांत, वीडियो देखिए तो सही

बॉलिवुड ऐक्टर का इस तरह से दुनिया से अलविदा कह देना कोई हजम नहीं कर पा रहा है। फैंस विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि उनका पसंदीदा ऐक्टर अब नहीं रहा। सोशल मीडिया पर रोजाना सुशांत सिंह राजपूत के पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। अब उनका और ऐक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस के साथ डांस कर रहे हैं। 'रंग बरसे' गाने पर जमकर मस्ती इंटरनेट पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नांडिस एक होली पार्टी में डांस करते हुए इंजॉय कर रहे हैं। वह दोनों अमिताभ बच्चन के हिट सॉन्ग 'रंग बरसे' पर डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत जमकर मस्ती कर रहे हैं। 14 जून को सुशांत ने की थी खुदकुशी सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर पर खुदकुशी कर ली थी। 15 जून को उनके परिवार ने मुंबई में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, वरुण शर्मा, विवेक ओबेरॉय सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स मौजूद रहे। सुशांत की मौत के बाद रिलीज होगी उनकी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नांडिस ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक मूवी में काम किया था। इसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार फिल्म 'छिछोरे' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। वहीं, ऐक्टर की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' लॉकडाउन के चलते रिलीज नहीं हो पाई है। जैकलिन फर्नांडिस की आने वाली फिल्म जैकलिन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह डायरेक्टर लक्ष्य राज की ऐक्शन थ्रिलर 'अटैक' में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म को अगस्त में रिलीज करने की तैयारी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3fM1VmX
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages