बॉलिवुड से एक और बुरी खबर है। फिल्ममेकर का निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हेल्थ से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स थीं। रजत ने 'प्यार तूने क्या किया' और रोड जैसी फिल्में बनाई थीं। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। दूसरी दुनिया में बोतलें पीनी बाकी हैं अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। हंसल ने लिखा, अभी-अभी एक प्रिय मित्र के निधन की खबर मिली। 'प्यार तूने क्या किया' और 'रोड' के डायरेक्टर रजत मुखर्जी मेरे बॉम्बे में बहुत शुरुआती संघर्ष के वक्त के मित्र थे। कई बार साथ में खाया और कई ओल्ड मॉन्क की बोतलें पीं। कई दूसरी दुनिया में पीनी बाकी हैं। बहुत याद आओगे प्यारे दोस्त। एक और दोस्त चला गया अनुभव सिन्हा ने भी ट्वीट में लिखा, एक और दोस्त इतनी जल्दी चला गया। डायरेक्टर रजत मुखर्जी। जयपुर में कुछ महीनों से वह बीते कुछ महीनों से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। मनोज ने लिखा, खुश रहें जहां भी रहें मनोज बाजपेयी ने भी उनके लिए ट्वीट किया है। NBT Entertainment अब Telegram पर भी। हमें जॉइन करने के लिए और मोबाइल पर पाएं हर जरूरी अपडेट।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3fJJLCO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment