परिणीति चोपड़ा ने किया जोमैटो डिलिवरी बॉय का सपोर्ट, बोलीं- दिल तोड़ने वाला, कैसे कर सकती हूं मदद? - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday 14 March 2021

परिणीति चोपड़ा ने किया जोमैटो डिलिवरी बॉय का सपोर्ट, बोलीं- दिल तोड़ने वाला, कैसे कर सकती हूं मदद?

हाल में बेंगलुरू की एक मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए के एक फूड डिलिवरी बॉय पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद जोमैटो ( delivery boy) ने उस डिलिवरी एजेंट को नौकरी से निकाल दिया था। इस खबर के सामने आने के बाद जोमैटो के डिलिवरी बॉय का पक्ष भी सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़की ने खुद ही अपने आप को घायल किया था। अब इस मुद्दे पर () भी बोली हैं। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी। अब बॉलिवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा खुलकर जोमैटो डिलिवरी बॉय के सपोर्ट में आ गई हैं। परिणीति ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, 'जोमैटो इंडिया प्लीज सच्चाई का पता लगाएं और सच को सार्वजनिक रूप से रखे। अगर वह जैंटलमैन निर्दोष है (जैसा कि मुझे लगता है), उस महिला को सजा दिलाने में प्लीज हमारी मदद करें। यह अमानवीय, शर्मानक और दिल तोड़ देने वाला है...प्लीज मुझे बताएं कि मैं किस तरह से मदद कर सकती हूं।' बता दें इससे पहले भी परिणीति चोपड़ा ऐसी खबरों पर सोशल मीडिया पर रिऐक्ट कर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति पिछली बार 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी जिसका डायरेक्शन दिबाकर बनर्जी ने किया है। इसके अलावा परिणीति साइना नेहवाल की बायॉपिक 'साइना' में भी नजर आएंगी जिसका डायरेक्श अमोल गुप्ते ने किया है और यह 26 मार्च को रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Q3pKzi
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages