- BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 March 2016

फिल्म "शौक़ीन कमीने" का संगीत टी पी अग्रवाल द्वारा रिलीज़।















'इम्पा' के प्रमुख, निर्माता टी पी अग्रवाल ने आनेवाली फिल्म "शौक़ीन कमीने" का म्यूजिक ८ मार्च २०१६ को 'रिनाइसेंस फेडरेशन क्लब' में रिलीज़ किया। इस अवसर पर सैकड़ो मेहमानो के साथ मीडिया के भी कई लोग मौजूद थे, खास मेहमानो में संगीतकार श्रवण राठौर, दिलीप सेन, एक्टर सुरेन्द्र पाल, राजपाल यादव, अली खान, लेखक जलीस शेरवानी और गीतकार शब्बीर अहमद मौजूद थे। इसके पहले टी पी अग्रवाल ने द्वीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ८ मार्च को ही महिला दिवस होने के कारण फिल्म की नायिकाएं वंशिका गुप्ता व यास्मीन पठान और अन्य महिलाओं ने केक काट कर खुशियां मनाई। यूनिट के सभी लोग वहां मौजूद थे, फिल्म २९ अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है, इसका संगीत एम ऍफ़ ए मोशन पिक्चर्स और जंगली म्यूजिक द्वारा वितरित किया गया है। 

फिल्म एम ऍफ़ ए मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्माण हुआ है, निर्माता हैं ब्रजेश पाण्डेय एवं प्रतिमा पाण्डेय, निर्देशन अनिल चौरसिया का, संगीत राजिब-मौना और धरम देवड़ा का, गीत ब्रजेश पाण्डेय, अल्लाहमेहर मालिक और धरम देवड़ा का है, फिल्म के कलाकार नरेंद्र तिवारी, कार्तिक गौर, साहिल गर्ग, वंशिका गुप्ता, यास्मीन पठान, प्रियंका सिंह, प्रमोद शुक्ल, मनीषा सिंह, सीमा बिलोंग, किरण साहनी, वंदना, सपम साहा व सबिअह खान हैं। 

फिल्म की कहानी तीन ऐयाश दोस्तों की है पर औरतो के संघर्ष को दर्शाती कॉमेडी फिल्म है, इस की वर्ल्डवाइड मार्केटिंग इसरार अहमद ने किया है (स्क्रीनशॉट मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप), वर्ल्डवाइड रिलीज़ ग्रीन चिली मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रदीप सिंह कर रहे हैं।

No comments:

Post Bottom Ad

Pages