हमेशा दूसरों का खाना खा जाते हैं अनिल कपूर - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 23 August 2019

हमेशा दूसरों का खाना खा जाते हैं अनिल कपूर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और खुल कर अपने विचार रखती हैं। सोनम ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक अडॉरेबल विडियो शेयर किया है। इस विडियो में एक बिल्ली को कुत्ते के साथ खाना शेयर करते हुए देखा जा सकता है। सोनम ने विडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'अपना खाना शेयर करते हुए मेरी ऐक्चुअल फुटेज।’ इसके बाद सोनम की पोस्ट पर भाई ने पिता के बारे में एक खुलासा किया है। हर्षवर्धन कपूर ने सोनम के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनसे पूछा कि जब उनके पिता अनिल कपूर आसपास होते हैं, तब वह कैसा व्यवहार करते हैं क्योंकि वह हमेशा घर में दूसरों के खाने को खाना पसंद करते हैं। अपने ट्वीट में हर्षवर्धन ने लिखा, 'आप अनिल कपूर के साथ कैसे व्यवहार करती हैं, जब वह आपके खाने के आसपास होते हैं? वह हमेशा दूसरे लोगों के खाने को खा रहे होते हैं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो, हर्ष को आखिरी बार विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में देखा गया था। दूसरी ओर, सोनम और अनिल को आखिरी बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में साथ नजर आए थे। बॉलिवुड के वर्सेटाइल एक्टरों में शुमार अनिल कपूर अक्सर अपनी फिटनेस और अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। बता दें कि अनिल कपूर बॉलिवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, अनिल कपूर, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाले हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZlajVZ
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages