अमिताभ बच्चन के लिए खास हैं ये 6 फिल्में! - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 3 November 2019

अमिताभ बच्चन के लिए खास हैं ये 6 फिल्में!

गोवा में होने वाले 50वें इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया () में इस साल दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने वाले अमिताभ बच्चन को विशेष सम्मान देते हुए उनकी चुनिंदा फिल्मों को दिखाया जाएगा। अमिताभ ने खुद इन फिल्मों का चयन किया है। जानकारी के मुताबिक, फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्मों के लिए अमिताभ ने ब्लैक (2005), दीवार (1975), पीकू (2015), शोले (1975), बदला (2019) और पा (2009) को चुना है। इन फिल्मों की स्क्रीनिंग अलग-अलग वेन्यू पर होगी। बताया जा रहा है कि बिग बी के लिए एक खास सेक्शन को समर्पित किया गया है जहां फैन्स अपने इस फेवरिट सितारे की इन फिल्मों को देख सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 'अमिताभ बच्चन ने फिल्म फेस्टिवल के लिए अपनी 6 फिल्मों का सिलेक्शन किया है, जिन्हें चुनने के पीछे खास वजह है। शोले और दीवार जहां आइकॉनिक फिल्म्स हैं तो वहीं इस साल रिलीज हुई बदला और दीपिका पादुकोण के साथ की गई मूवी पीकू भी बेहद खास है।' बता दें कि, हर साल दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विनर को अपनी खास फिल्में चुनने के लिए कहा जाता है जिन्हें इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाया जाता है। 'इन फिल्मों को दिखाने के पीछे उद्देश्य यह है कि लोग अपने चहेते सितारे के उन काम को देखें जो ऐक्टर चाहता है कि लोग उसे देखें।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36sDQxQ
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages