अनन्या पांडे बीटाउन में सफल डेब्यू कर चुकी हैं और स्टारडम की सीढ़ियां लगातार चढ़ती जा रही हैं। बावजूद इसके वह पर्सनल लाइफ में अभी भी पहली जैसी हैं। खासतौर से उनका संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ जो बॉन्ड है उसे वह अभी भी कायम किए हुए हैं। शनाया के बर्थडे पर अनन्या ने खास मेसेज भी पोस्ट किया है जो उनका अपनी बेस्ट फ्रेंड के लिए प्यार को दिखाता है। शनाया ने अपना और शनाया का थ्रोबैक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने अपनी इस बचपन की दोस्त के लिए स्पेशल मेसेज भी लिखा, जिसमें उन्होंने शनाया की उनकी जिंदगी में अहमियत को जाहिर किया। 'मेरे लिए, जहां भी शनाया होती है वहां सूरज चमकता रहता है। हैपी बर्थडे मेरी सोल सिस्टर, मैं आपको बहुत ज्यादा प्यार करती हूं पपाया। #BiggestMess।' वैसे संजय कपूर ने भी अपनी लाडली बेटी का बर्थडे सेलिब्रेशन का विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह विडियो उनके घर का है जिसमें शनाया के सामने दो केक रखे नजर आ रहे हैं। वहीं संजय के साथ अनन्या भी विडियो बनाती दिख रही हैं। विडियो में शनाया के कजिन रिया कपूर और अर्जुन कपूर को भी देखा जा सकता है। अर्जुन की टीजिंग से अनन्या थोड़ी परेशानी होती भी दिखीं जिसके लिए उन्होंने उन्हें टोका भी। वैसे इस प्यारे से विडियो पर कॉमेंट करते हुए फैन्स ने भी शनाया को बर्थडे विश किया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WKoY9P
via IFTTT

No comments:
Post a Comment