अर्जुन संग ड्रीम वेडिंग पर यह बोलीं मलाइका - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 November 2019

अर्जुन संग ड्रीम वेडिंग पर यह बोलीं मलाइका

बी-टाउन के चर्चित कपल और आए दिन एक साथ किसी न किसी डेट पर नजर आ जाते हैं। इसके अलावा इन दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर आती रहती हैं। हालांकि दोनों की तरफ से शादी की अटकलों पर हमेशा विराम लगा दिया जाता है। वहीं, अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी के ड्रीम के बारे में बताया है। हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी के बारे में कहा कि उनकी ड्रीम वेडिंग किसी बीच पर होगी और यह एक साधारण वेडिंग सेरेमनी होगी। मलाइका ने कहा कि वह अपनी शादी में खुद को एली साब गाउन में इमेजिन करती हैं। ऐक्ट्रेस ने साथ ही कहा कि उनकी गर्लगैंग उनकी ब्राइड्समेड्स होंगी और उनकी करीबी फ्रेंड वाहबिज मेहता उनकी बेस्ट वुमन होंगी। अर्जुन कपूर की फटॉग्रफी पर बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि उसको लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं लेती हूं और वो मेरी अच्छी तस्वीरें लेता है। इसलिए मैं जो तस्वीरें लेती हूं, उनकी तुलना नहीं कर पाती हूं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे की पोस्ट पर कॉमेंट करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' में उनके लुक का पोस्टर रिलीज किया गया। इस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की तारीफ में कॉमेंट किया। बताते चलें कि अर्जुन कपूर के बर्थडे के दिन कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक किया। वहीं, अर्जुन कपूर की 'फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के प्रीमियर पर पहली बार दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36zb4vG
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages