ओम पुरी के बर्थडे पर पत्नी और बेटे ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल 'पूरी बातें' - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 October 2020

ओम पुरी के बर्थडे पर पत्नी और बेटे ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल 'पूरी बातें'

बॉलिवुड के बेहतरीन कलाकार रहे की पत्नी और बेटे ने एक नया लॉन्च किया है। यह यूट्यूब चैनल ओम पुरी के 70वें बर्थडे पर लॉन्च किया गया है। इस चैनल का नाम 'पूरी बातें' हैं। इस चैनल पर 10 मिनट से ज्यादा की एक वीडियो क्लिप शेयर की गई है जिसमें ओम पुरी की जिंदगी के महत्वपूर्ण पहलुओं के अनदेखी तस्वीरें और वीडियो दिखाए गए हैं। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में ओम पुरी की जिंदगी के बारे में बताया गया है। इसमें बताया गया है कि किस तरह 6 साल की उम्र में चाय की दुकान पर काम करने वाले ओम पुरी अपने थिअटर के जुनून के कारण इंटरनैशनल सिनेमा तक पहुंच गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओम पुरी के बेटे ईशान ने एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है जिसे इसी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। ओम पुरी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे इस चैनल में ओम पुरी के साथी कलाकार, परिवार के लोग और दोस्त लेजेंडरी ऐक्टर के बारे में अपने संस्मरण शेयर करेंगे। बता दें कि 2 बार नैशनल अवॉर्ड और पद्मश्री से नवाजे जा चुके ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने बॉलिवुड और हॉलिवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। 6 जनवरी 2017 को ओम पुरी का निधन हो गया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37oJd3Q
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages