बॉलिवुड के जाने-माने सिंगर कुमार सानू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 14 अक्टूबर को उन्हें परिवार से मिलने लॉस ऐंजेलिस जाना था। इस बीच उनको कोरोना हो गया तो प्लान कैंसिल करना पड़ा। परिवार से मिलने यूएस जाने की थी तैयारी बॉम्बे टाइम्स से रीसेंट चैट में उन्होंने बताया था कि पूरे लॉकडाउन भर वह लगातार काम करते रहे हैं। 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले। उनको परिवार से मिलने लॉस ऐंजेलिस जाना था। कुमार सानू ने बताया था, मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं। फाइनली 20 अक्टूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा। कुमार सानू ने यह भी कहा था कि दिसंबर में वाइफ का बर्थडे मनाकर मुंबई लौटेंगे। नहीं आ पाए तो परिवार आ जाएगा मुंबई हालांकि कोरोना की वजह से उन्हें प्लान कैंसिल करने पड़े। सोर्सेज के मुताबिक, बीएमसी ने वो फ्लोर सील कर दिया है जिसमें कुमार सानू रहते हैं। लॉस ऐंजेलिस से उनकी पत्नी सलोनी ने बताया, अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वह यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वॉरंटीन हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3k4sOFw
via IFTTT

No comments:
Post a Comment