आर्यन और नीसा देवगन साथ में भाग जाएं तो...? शाहरुख खान और काजोल ने दिए थे मजेदार जवाब - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 October 2020

आर्यन और नीसा देवगन साथ में भाग जाएं तो...? शाहरुख खान और काजोल ने दिए थे मजेदार जवाब

शाहरुख खान और काजोल बॉलिवुड की एवरग्रीन चहेती जोड़ी है। रील लाइफ केमिस्ट्री के अलावा उनकी रियल लाइफ केमिस्ट्री भी काफी अच्छी है। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। एक बार करण जौहर के टॉक शो पर काजोल से पूछा गया था कि अगर उनकी बेटी नीसा शाहरुख खान के बेटे के साथ भाग जाए तो क्या रिऐक्शन होगा? काजोल ने इस पर मजेदार जवाब दिया था। काजोल और शाहरुख के जवाब पर खूब हंसी थीं रानी काजोल से जब ये सवाल किया तो उनका जवाब था, दिलवाले दूल्हे ले जाएंगे। शाहरुख खान ने भी इसका मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने पहले तो कहा कि उन्हें ये जोक समझ नहीं आया। फिर बोले कि अगर काजोल उनकी रिश्तेदार हो गईं तो वह बहुत डर जाएंगे। रानी मुखर्जी भी वहां मौजूद थीं और वह शाहरुख-काजोल की बातें सुनकर खूब हंसी थीं। ' ले जाएंगे' ने किए 25 साल पूरे शाहरुख काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुलहनियां ले जाएंगे' को आज (20 अक्टूबर) 25 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। एक न्यूज पोर्टल को काजोल ने हाल ही में बताया था कि उन्हें लगता है कि सिमरन कूल थी लेकिन साथ में थोड़ी ओल्ड फैशन भी थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31mUn5z
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages