रणबीर कपूर के साथ दिखेगी दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की जोड़ी - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 17 October 2020

रणबीर कपूर के साथ दिखेगी दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की जोड़ी

पिछले काफी समय से की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। उनकी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार उनके साथ को देखने का फैन्स काफी इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यह फिल्म कब रिलीज होगी इसका कोई अंदाजा नहीं है। अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और साथ नजर आने वाली हैं। पिछले साल ही संजय लीला भंसाली ने घोषणा की थी कि वह फिल्म '' बनाने वाले हैं। अब 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में लीड रोल के लिए रणबीर कपूर को फाइनल कर लिया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस फिल्म में 2 हीरो और 2 हिरोइन होंगी और हिरोइन के लिए दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का नाम फाइनल किया गया है जो इस समय संजय लीला भंसाली की फेवरिट हैं। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने दीपिका और आलिया को स्क्रिप्ट भी सुना दी है जिसमें उन्हें अपने किरदार काफी पसंद आए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि 'बैजू बावरा' में आलिया रणबीर के ऑपोजिट वही रोल निभाती नजर आएंगी जो ऑरिजनल फिल्म में मीना कुमारी ने निभाया था। जबकि दीपिका पादुकोण डाकू रूपमती का किरदार निभाती नजर आएंगी। अगर ऐसा होता है तो दीपिका और आलिया की साथ में यह पहली फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि रणबीर के अलावा तानसेन के रोल के लिए किसी बड़े सुपरस्टार से बात चल रही है। वैसे रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से ही डेब्यू किया था और यह फिल्म फ्लॉप थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि लोगों को 'बैजू बावरा' कितनी पसंद आती है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3m19IRh
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages