अच्छा है मौका, इस हफ्ते फिर से रिलीज हो रही हैं ये बॉलिवुड फिल्में - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 15 October 2020

अच्छा है मौका, इस हफ्ते फिर से रिलीज हो रही हैं ये बॉलिवुड फिल्में

कोरोना वायरस के कारण पिछले लगभग 8 महीनों से सिनेमाघर बंद हैं। अब सरकार के आदेश के बाद कुछ नियमों का पालन करते हुए सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है। पिछले काफी दिनों से बहुत सी बॉलिवुड फिल्में रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं लेकिन फैन्स के लिए कुछ फिल्में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही हैं। यहां जानें, कौन-कौन सी बॉलिवुड फिल्में हो रही हैं दोबारा रिलीज।

पिछले काफी दिनों से सिनेमाघर बंद थे लेकिन अब ये दोबारा खुल रहे हैं। ऐसे में कुछ नई फिल्मों के साथ ही कुछ पुरानी फिल्में भी एक बार फिर रिलीज की जा रही हैं। अगर आपने पिछली बार ये फिल्में मिस कर दी थीं तो आप एक बार फिर बड़े पर्दे पर ये फिल्में देख सकते हैं।


अच्छा है मौका, इस हफ्ते फिर से रिलीज हो रही हैं ये बॉलिवुड फिल्में

कोरोना वायरस के कारण पिछले लगभग 8 महीनों से सिनेमाघर बंद हैं। अब सरकार के आदेश के बाद कुछ नियमों का पालन करते हुए सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है। पिछले काफी दिनों से बहुत सी बॉलिवुड फिल्में रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं लेकिन फैन्स के लिए कुछ फिल्में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही हैं। यहां जानें, कौन-कौन सी बॉलिवुड फिल्में हो रही हैं दोबारा रिलीज।



तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर

अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को 10 जनवरी 2020 को रिलीज किया गया था और यह साल की पहली सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म ने अपनी पहली रिलीज पर ही 269 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। अब फिल्म को दोबारा रिलीज किया जा रहा है और देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इसे दर्शकों का कितना प्यार मिलता है। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान ने विलन का रोल निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया था।



शुभ मंगल ज्यादा सावधान
शुभ मंगल ज्यादा सावधान

अगर आप आयुष्मान खुराना के फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। उनकी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को भी थिअटर्स में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स की सराहना मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह केवल 58 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी। अब इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ जितेंद्र कुमार, गजराज राव और नीना गुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।



मलंग
मलंग

अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'मलंग' पहले 7 फरवरी 2020 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने लगभग 58 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। अब इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया है।



थप्पड़
थप्पड़

तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'थप्पड़' 28 फरवरी 2020 को रिलीज हुई थी। अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को उस समय क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने केवल 29 करोड़ रुपये की मामूली कमाई की थी। अब इस फिल्म को एक बार फिर रिलीज किया जा रहा है और देखना होगा कि यह दर्शकों पर कितना अपना जादू चला पाती है।



केदारनाथ
केदारनाथ

इस साल जून के महीने में इस दुनिया को छोड़कर गए बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' को भी दोबारा रिलीज किया जा रहा है। 7 दिसंबर 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को पसंद आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। यह सारा अली खान की डेब्यू फिल्म थी और माना जा रहा है कि दोबारा रिलीज होने पर भी फैन्स इसे देखने जरूर आएंगे।



पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायॉपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को 24 मई 2019 के दिन रिलीज किया गया था। उस समय यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में नरेंद्र मोदी की भूमिका विवेक ओबेरॉय ने निभाई थी।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2FwajKW
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages