कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन, भारत के लिए जीता था पहला ऑस्कर और अकैडमी अवॉर्ड - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 15 October 2020

कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन, भारत के लिए जीता था पहला ऑस्कर और अकैडमी अवॉर्ड

इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर का गुरुवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। भानु अथैया ने भारत के लिए पहला अकादमी और ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। वह अपने पीछे भारतीय कॉस्ट्यूम डिजाइन की बहुत बड़ी विरासत छोड़कर गई हैं। साल 1983 में भानु अथैया को डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' के लिए ऑस्कर में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवार्ड से नवाजा गया। कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर उन्होंने 100 से ज्यादा बॉलिवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने आखिरी बार आमिर खान की फिल्म लगान और शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस के लिए काम किया था। साल 2012 में भानु अथैया ने ऑस्कर अवॉर्ड को लौटाने की घोषणा की। उनका कहना था कि उनके परिवार वाले और भारत सरकार उनके इस अमूल्य अवार्ड के रख-रखाव में सक्षम नहीं हैं, इसलिए यह अवार्ड अकादमी के संग्रहालय में ही सबसे सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहेगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37aoYHo
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages