आमिर खान का बेटा फिल्‍म के ऑडिशन में हुआ र‍िजेक्‍ट, ऐक्टर ने मदद न करने की ठानी - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 October 2020

आमिर खान का बेटा फिल्‍म के ऑडिशन में हुआ र‍िजेक्‍ट, ऐक्टर ने मदद न करने की ठानी

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता के बेटा लाइमलाइट से दूर थिअटर कर रहा है। हाल ही में चर्चा में हुई कि वह मलयालम फिल्म 'इश्क' के हिंदी रीमेक से अपनी ऐक्टिंग की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, अब पता चला कि जुनैद ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन तो दिया था लेकिन उन्हें ये रोल नहीं मिल पाया है। आमिर खान नहीं करेंगे बेटे की मदद सोर्स के मुताबिक, 'यह सच नहीं है कि जुनैद मलयालम फिल्म, 'इश्क' के हिंदी रीमेक से डेब्यू करने वाले हैं। वास्तव में, उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वह उन्हें मिला नहीं। थिअटर में ऐक्टिंग करते हुए वह पिछले कुछ समय से फिल्मों के लिए ऑडिशन दे रहे हैं। आमिर खान इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट हैं कि वह किसी भी तरह से जुनैद की मदद नहीं करेंगे।' बेटे के डेब्यू पर बोले थे यह आमिर खान इससे पहले आमिर खान ने अपने बेटे के फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मुझे लगता कि ये उस पर निर्भर करता है उसे अपनी जिंदगी जीनी है और अपने फैसले खुद लेने है। मैंने सब उसके ऊपर छोड़ दिया है। उसका क्रिएटिव चीजों को लेकर झुकाव है। वह थिअटर कर रहा है और अच्छा काम कर रहा है। वह अपना रास्ता खुद चुन सकता है।' 'पीके' में असिस्टेंट डायरेक्टर था जुनैद बता दें कि आमिर खान का बेटा जुनैद उनकी फिल्म 'पीके' में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का असिस्टेंट डायरेक्टर था। वहीं, आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37kAShK
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages