कुणाल कपूर को रितिक रोशन ने दी जन्‍मदिन की ऐसी बधाई, कैप्‍शन पढ़ हंस पड़े सभी - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 October 2020

कुणाल कपूर को रितिक रोशन ने दी जन्‍मदिन की ऐसी बधाई, कैप्‍शन पढ़ हंस पड़े सभी

बॉलिवुड के उन गिने-चुने ऐक्‍टर्स में से हैं, जिनकी फिल्‍में भले ही ज्‍यादा नहीं आईं हो, लेकिन उनके अंदाज को हर किसी ने पसंद किया है। 'रंग दे बसंती', 'डॉन 2' और 'लव शव ते चिकन खुराना' जैसी फिल्‍मों से नाम कमा चुके कुणाल कपूर का रविवार, 18 अक्‍टूबर को जन्‍मदिन था। उनके जन्‍मदिन पर वैसे तो उन्‍हें बहुत सारे सिलेब्रिटीज ने बधाइयां दीं, लेकिन ने जिस अंदाज में विश किया वह मजेदार है। रितिक ने कुणाल के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की और कैप्‍शन में कुछ ऐसा लिखा कि हर किसी की हंसी छूट गई। रितिक ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी बधाई रितिक रोशन ने रविवार को ट्विटर पर दशकों पुरानी एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह कुणाल कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। रितिक ने इसके साथ कैप्‍शन लिखा, 'जन्‍मदिन मुबारक हो। मुझे खुशी है कि हम इन दोनों जैसे नहीं दिखते हैं।' तस्‍वीर बेहद पुरानी है, लिहाजा इसमें रितिक और कुणाल कपूर बेहद दुबले और यंग नजर आ रहे हैं। कुणाल इसमें जहां कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं, वहीं कुणाल कपूर बॉक्‍सर्स और टीशर्ट में बैठे हैं। 20 साल पुरानी लग रही है तस्‍वीर यह तस्‍वीर कम से कम 20 साल पुरानी लग रही है। दरअसल रितिक फोटो में जिस आउटफिट और लुक में नजर आ रहे हैं, उसी लुक में वह अपनी डेब्‍यू फिल्‍म 'कहो ना प्‍यार है' में नजर आए हैं। यह फिल्‍म साल 2000 में रिलीज हुई थी। बहरहाल, रितिक की यह तस्‍वीर खूब वायरल हो रही है। ट्विटर पर खबर लिखे जाने तक इसे 34 हजार से अध‍िक लाइक्‍स मिल चुके हैं। अभ‍िषेक बच्‍चन ने किया रिप्‍लाई दूसरी ओर, इस तस्‍वीर पर अभ‍िषे‍क बच्‍चन ने भी रिप्‍लाई किया है। अभ‍िषेक ने लिखा, 'हाहाहा, बहुत प्‍यारा लगा!!!' वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि रितिक रोशन और कुणाल खेमू पुराने और पक्‍के दोस्‍त हैं। रितिक और कुणाल खेमू इंस्‍टाग्राम पर भी कनेक्‍टेड हैं और एक-दूसरे की तस्‍वीरों पर खूब कॉमेंट्स करते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Hf7FKm
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages