सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग ऐंगल की पड़ताल कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में दीपिका पादुकोण से भी पूछताछ की थी। अब खबर है कि दीपिका अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा वापस लौट चुकी हैं। बता दें कि इससे पहले दीपिका गोवा में शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग गोवा में कर रही थीं और एनसीबी के समन के बाद उन्हें मुंबई आना पड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका गुरुवार को अपनी फिल्म टीम को ज़ॉइन कर चुकी हैं और अपनी शूटिंग को लेकर उनमें वही उत्साह बरकरार है जो पहले था। कहा गया है कि चूंकि दीपिका लॉन्ग ब्रेक पर थीं इसलिए डायरेक्टर चाहते हैं कि वह आराम से शूटिंग करें। मिड डे ने सूत्र के हवाले से कहा है, 'दीपिका ने गुरुवार को टीम को जॉइन किया और उनमें जोश भी नजर आ रहा था। चूंकि यह 10 दिन से अधिक का ब्रेक हो गया इसलिए शकुन चाहते हैं कि वह आराम से काम करें। उन्होंने सिद्धांत और अनन्या के साथ कुछ मजेदार सीन को शूट किया है। यहां बता दें कि दीपिका पादुकोण से जब एनसीबी ने करिश्मा संग हुए ड्रग चैट के बारे में पूछा तो दीपिका ने बताया कि वह चैट उन्हीं के हैं। इस पर जब दीपिका से पूछा गया कि इसमें 'माल', 'हैश' और 'वीड' का जिक्र है। इस पर दीपिका ने कहा कि उनके सर्कल में माल का मतलब सिगरेट है। हैश का मतलब पतली सिगरेट और वीड का मतलब मोदी सिगरेट है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2T5xBud
via IFTTT

No comments:
Post a Comment