कंगना रनौत ने तनिष्‍क ऐड को बताया 'लव जिहाद' तो भड़क गईं मिनी माथुर, कहा- कट्टर लोग - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 October 2020

कंगना रनौत ने तनिष्‍क ऐड को बताया 'लव जिहाद' तो भड़क गईं मिनी माथुर, कहा- कट्टर लोग

इस वक्त जूलरी ब्रैंड तनिष्क अपने एक लेटेस्ट ऐड की वजह से काफी सुर्खियों में है। इस ऐड के सामने आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे खूब जमकर ट्रोल किया, जिसमें कंगना रनौत भी शामिल हैं। कंगना ने इस ऐड पर जमकर अपना गुस्सा निकाला और इसे लव-जिहाद का एंगल बताते हुए इस विज्ञापन को गलत बताया। अब फिल्ममेकर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर कंगना पर भड़कती नजर आ रही हैं। तनिष्क के विज्ञापन की तीखी आलोचना करते हुए कंगना ने ट्वीट किया था और लिखा था, 'यह विज्ञापन कई तरह से गलत है। एक हिंदू बहू बहुत दिनों से परिवार के साथ रह रही है लेकिन उसे स्वीकार तब किया जाता है जब वह घर के वारिस को जन्म देने वाली होती है। तो क्या वह केवल बच्चा पैदा करने की मशीन है? यह विज्ञापन केवल लव जिहाद को ही नहीं बल्कि लिंगभेद को भी बढ़ावा देता है।' कबीर खान से शादी कर एक मुस्लिम परिवार को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने वाली ऐक्ट्रेस मिनी माथुर ने कंगना और इस ऐड को गलत कहने वाले लोगों पर अपना भड़ास निकाला है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'यही और यहां तक कि मैंने भी इस मल्टी-कल्चरल मैरिज में काफी प्यार महसूस किया है। और अब तनिष्क को अपने इस ऐड को इसलिए हटाना पड़ा क्योंकि कुछ कट्टर लोगों ने इसे लव-जिहाद का नाम दे दिया। अब इसका क्या मतलब है?' मिनी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि यह काफी दुखद है कि तनिष्क को जबरन अपने अब तक के सबसे बेहतरीन ऐड को हटाना पड़ा है। बता दें कि कंगना रनौत ने ट्विटर पर इस विज्ञापन के खिलाफ कई बातें कही और लिखा, 'एक हिंदू के तौर पर हमें बेहद सतर्क रहने की जरूरत हैं कि ये क्रिएटिव आतंकवादी हमारे अवचेतन मन में क्या घुसा रहे हैं, हमें इस बात पर जांच, बहस और मूल्यांकन करना चाहिए कि जो सोच हमारे दिमाग में भरी जा रही है उसका हम पर क्या असर हो रहा है। अपनी सभ्यता बचाने का सिर्फ यही एक तरीका है।' सोशल मीडिया पर लगातार इस विज्ञापन की आलोचना होने के बाद तनिष्क कंपनी ने इस विज्ञापन को वापस ले लिया है। इस विज्ञापन का यूट्यूब लिंक कंपनी ने प्राइवेट कर दिया है जिसके बाद लोग इस विज्ञापन को नहीं देख पा रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36YF5aO
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages