मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और उनके बेटे महाअक्षय (मिमोह) के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। महाअक्षय पर लड़की के रेप और जबरदस्ती अबॉर्शन का आरोप है। पुलिस ने बताया है कि मिथुन की पत्नी और बेटे के खिलाफ 15 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- मिथुन के बेटे महाअक्षय पर क्या है आरोप?महिला ने आरोप लगाया है कि महाअक्षय उनके साथ 2015 से रिलेशनशिप में थे। एक बार उन्होंने शराब में दवा मिलाकर उनके साथ बिना मर्जी के फिजिकल रिलेशन बनाए थे। आरोप लगाया है कि महाअक्षय ने उनसे शादी का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया।
- कौन है महाअक्षय पर आरोप लगाने वाली महिला?मिमोह पर ये आरोप 2018 में सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स थीं कि आरोप लगाने वाली महिला भोजपुरी ऐक्ट्रेस है। मिमोह ने उनसे शादी करने और करियर बनवाने का वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया। मिमोह की शादी के ठीक पहले ये खबरें सुर्खियों में थीं।
- कब हुई थी महाअक्षय चक्रवर्ती की शादी?मिमोह की शादी 10 जुलाई 2018 को मदालसा शर्मा के साथ हुई थी।
- कौन हैं मिमोह की वाइफ मदालसा शर्मा?मदालसा फिल्म प्रड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष शर्मा और ऐक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं।
- मदालसा शर्मा का प्रफेशन क्या है?मदालसा फिल्म ऐक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने ज्यादातर साउथ की फिल्मों में काम किया है। उनके खाते में 'Samrat & Co' 'मौसम इकरार के दो पल प्यार के' जैसी फिल्में हैं, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
- किन बॉलिवुड फिल्मों में नजर आए हैं महाअक्षय?मिमोह जिम्मी, हॉन्टेड, लूट, रॉकी जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।
- मिथुन चक्रवर्ती के के कितने बच्चे हैं और उनके नाम?मिथुन के 3 बेटे और एक बेटी है। महाअक्षय चक्रवर्ती, दिशानी चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती, उश्मेय चक्रवर्ती।
- कौन हैं योगिता बाली?योगिता बाली बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रही हैं। उनकी शादी 1976 में किशोर कुमार से हुई थी। 2 साल बाद उनका तलाक हो गया। 1979 में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37fsqR1
via IFTTT

No comments:
Post a Comment