बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा है कि वह भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मामला संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा, इस मुद्दा को उठाते हुए वह इस मामले में सख्त कानून की मांग करेंगे। रवि किशन ने कहा, 'भोजपुरी भाषा 1000 साल पुरानी है और यह 25 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल कर भाषा की छवि को खराब कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ संसद में कड़े कानून की मांग करूंगा।' उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा के लिए उत्तर प्रदेश में सेंसर बोर्ड गठित करने के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करेंगे। रवि किशन ने कहा 'विशेष रूप से भोजपुरी भाषा के लिए उत्तर प्रदेश में सेंसर बोर्ड गठित करने के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करूंगा।' उन्होंने कहा कि गोरखपुर जल्द ही फिल्म शूटिंग के मामले में एक बड़ा हब साबित होनेवाला है। उन्होंने कहा, 'गोरखपुर फिल्म शूटिंग का केंद्र बनेगा। यह वो सपना है जिसे मुख्यमंत्री और मैंने मिलकर देखा और मैं बहुत खुश हूं कि यह सच हो रहा है। गोरखपुर क्षेत्रीय सिनेमा विशेष रूप से भोजपुरी सिनेमा के लिए एक शूटिंग केंद्र बन जाएगा।' रवि किशन ने यह भी बताया कि उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ अभिनय और फिल्म निर्माण संस्थान खोलने के लिए चर्चा की है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3j5xSbv
via IFTTT

No comments:
Post a Comment