श्रीदेवी की इस पुरानी तस्वीर में दिख रहे छोटे से रितिक रोशन भी, आपने पहचाना क्या? - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 October 2020

श्रीदेवी की इस पुरानी तस्वीर में दिख रहे छोटे से रितिक रोशन भी, आपने पहचाना क्या?

बॉलिवुड की बेहतरीन ऐक्ट्रेसेस में से एक श्रीदेवी हमेशा अपने काम की वजह से याद की जाती रही हैं। साल 2018 में श्रीदेवी की मौत की खबर ने फैन्स को दुखी कर दिया। इस वक्त श्रीदेवी की एक अनदेखी तस्वीर काफी सुर्खियों में है, जिसमें उनके साथ रितिक रोशन के बचपन की झलक नजर आ रही है। इसे पोस्ट में बताया गया है कि यह तस्वीर 'भगवान दादा' के मेकिंग के दौरान की है जिसमें 'सुपर 30' ऐक्टर रितिक रोशन फनी एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में श्रीदेवी एक बच्ची को केक खिलाती दिख रही हैं। इस मौके पर श्रीदेवी लैवेंडर कलर की ड्रेस में काफी गॉरजस नजर आ रही हैं। रितिक का पूरा ध्यान कैमरे की तरफ है। तस्वीर को देखकर साफ लग रहा है कि बचपन में रितिक काफी शरारती हुआ करते थे। हाल ही में इंस्टाग्राम पर रितिक की वाइफ सुजैन ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने 'If You Leave' गाने की लिरिक्स भी लिखी। सुजैन ने लिखा है, अगर तुम चले जाओगे, मैं रोऊंगी नहीं, एक दिन भी बर्बाद नहीं करूंगी। रितिक रोशन का ध्यान तुरंत उनकी इस तस्वीर पर गया। उन्होंने सुजैन के फोटो की तारीफ भी की। रितिक ने पोस्ट पर कॉमेंट किया, सुपर पिक। सुजैन ने जवाब दिया है कि वह 'लुक अवे' लुक बनाने की कोशिश कर रही थीं। रितिक रोशन और सुजैन खान भले ही एक-दूसरे से अलग हो गए हों लेकिन दोनों के बीच अच्छी इक्वेशन है। लॉकडाउन के दौरान सुजैन रितिक रोशन के साथ उनके घर पर रुकी थीं। यह फैसला उन्होंने बच्चों की देखभाल की वजह से लिया था। सुजैन के इस फैसले की तारीफ रितिक के पिता राकेश रोशन ने भी की थी। रितिक से अलग होने के बाद भी सुजैन रितिक के परिवार का अटूट हिस्सा हैं। वह हर जरूरत के वक्त फैमिली के साथ होती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/314aXHi
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages