हिमानी शिवपुरी ने शेयर किया अनुपम खेर के साथ अपना फनी वीडियो, मजेदार है DDDLJ का यह सीन - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 20 October 2020

हिमानी शिवपुरी ने शेयर किया अनुपम खेर के साथ अपना फनी वीडियो, मजेदार है DDDLJ का यह सीन

होने पर फैन्स और इस फिल्म के कलाकार भी इसे जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म से सभी ऐक्टर्स सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी अपनी यादें ताजा कर रहे हैं। शाहरुख खान और काजोल के साथ अनुपम खेर और हिमानी शिवपुरी ने भी अपनी इस फिल्म की खूबसूरत यादों को ताजा किया है। हिमानी शिवपुरी ने अनुपम खेर के साथ अपने फनी सीन को ट्विटर पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'इसका हिस्सा बनकर काफी खुशी महसूस हो रही है। #25YearsOfDDL' इस फिल्म में हिमानी काजोल की आंटी की भूमिका में हैं, जिसमें उनके किरदार का नाम कम्मो कौर था। शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर इस फिल्म में हिमानी के प्यार में फिसलते नजर आते हैं। शाहरुख खान और काजोल की यह फिल्म 25 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और इसके साथ ही इसने दर्शकों के बीच खूब तहलका मचाया था। आलम ये है कि इस फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का जलवा आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। बता दें कि 'डीडीएलजे' कई इतिहास रच चुकी है। यह देश के सिनेमाघरों में सबसे लंबे वक्त चलने का रेकॉर्ड बना चुकी है। इसी फिल्म से शाहरुख और काजोल की जोड़ी हिट मानी जाने लगी थी। शाहरुख और काजोल के अलावा इस फिल्म में अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल और मंदिरा बेदी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TcdoTU
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages