फिल्म की टीम 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। इस मौके पर फिल्म से जुड़े कई मजेदार किस्से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इतना ही नहीं ने अपना ट्विटर नेम राज मल्होत्रा और ने सिमरन कर लिया है। शाहरुख और काजोल रियल लाइफ में भी अच्छे दोस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने खूब मजे किए। काजोल ने शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था। रोमांटिक सीन को फिल्माने में आई थी मुश्किल शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इसे आज भी हिंदी सिनेमा की बेस्ट लव स्टोरी माना जा सकता है। फिल्म के सारे गाने ब्लॉकबस्टर रहे है और इसके सीन भी आइकॉनिक है। फिल्म में शाहरुख और काजोल का बेड पर एक सीन है। काजोल ने फिल्म फेयर को इससे जुड़ा मजेदार किस्सा बताया था। आदित्य चोपड़ा इस सीन को स्टीमी बनाना चाहते थे लेकिन इसे शूट करने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई रीटेक्स के बाद शूट हुआ था बेड वाला सीन काजोल ने बताया था कि वह और शाहरुख जब इस सीन को शूट कर रहे थे तो उन्हें बहुत हंसी आ रही थी। इस सीन के लिए उन्हें कई रीटेक्स देने पड़े थे। शाहरुख को सीरियस होकर डायलॉग्स बोलने थे और जैसे ही दोनों एक-दूसरे की ओर देखते, दोनों को हंसी आ जाती थी। वैसे फिल्म शूट करने में जो भी मुश्किल आई हो लेकिन इसके कई सीन देखकर आज भी लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/34f600d
via IFTTT

No comments:
Post a Comment