DDLJ के 25 साल पूरे होने पर आमिर खान का खास मेसेज, शाहरुख खान समेत टीम को दी बधाई - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 20 October 2020

DDLJ के 25 साल पूरे होने पर आमिर खान का खास मेसेज, शाहरुख खान समेत टीम को दी बधाई

बॉलिवुड के सुपरस्‍टार आमिर खान ने मंगलवार की शाम शाहरुख खान और काजोल की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे' को सेलिब्रेट किया। बता दें, आज ही के दिन 25 साल पहले यह फिल्‍म रिलीज हुई थी। आमिर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्‍म की तारीफ करते हुए एक नोट शेयर किया और कहा कि यह अब भी दुनिया को आकर्षित कर रही है। ऐक्‍टर ने लिखा, 'हीरो जिसने अपनी अंतरात्मा की आवाज ढूंढी, हिरोइन जिसे अपनी आवाज मिली, एक विलन जिसके दिल में परिवर्तन हुआ, डीडीएलजे हम सभी को प्रभावित करती है।' आमिर ने कहा थैंक्‍यू आमिर ने आगे लिखा,' फिल्‍म को 25 साल पूरे हो जो दुनिया को आकर्षित कर रही है। थैंक्‍यू आदित्‍य चोपड़ा, काजोल, शाहरुख और डीडीएलजे की पूरी टीम।' फिल्‍म की स्‍टारकास्‍ट ने शेयर किए खास पोस्‍ट्स बता दें, फिल्‍म ने 25 साल पूरे किए और इसीलिए फिल्‍म की स्‍टारकास्‍ट ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर खास पोस्‍ट्स शेयर किए। काजोल, हिमानी शिवपुरी, करण जौहर, अनुपम खेर, फराह खान, अनीता श्रॉफ अदजानिया जैसे सिलेब्‍स ने सोशल मीडिया पर फिल्‍म को याद किया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jeeOrp
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages