Video: 'बाहुबली' से भी दमदार दिख रही 'RRR', अजय देवगन ने शेयर किया 'भीम' NTR का फर्स्ट लुक - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 22 October 2020

Video: 'बाहुबली' से भी दमदार दिख रही 'RRR', अजय देवगन ने शेयर किया 'भीम' NTR का फर्स्ट लुक

रिलीज़ हो चुका है। 'बाहुबली' जैसी बेहतरीन फिल्में देनेवाले साउथ सिनेमा के शानदार निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी अगली फिल्म 'आर. आर. आर.' के साथ तहलका मचाने के लिए एक बार फिर पूरी तरह से तैयार और दमदार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का टीज़र यानी फर्स्ट लुक वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें भीम के दमदार अंदाज से दर्शकों को रूबरू कराया गया है। अजय देवगन ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर भी किया है। अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'भीम के बारे में बताने के लिए हमारे रामाराजू से बेहतर और कौन हो सकता है? आप सभी मिलिए भीम से।' इस वीडियो में दिखाई गई झलकियां बेहद प्रभावशाली हैं, जिसे देखकर आपको एक पल के लिए 'बाहुबली' की याद आ जाएगी। इस फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी कोमुरम भीम के रोल में एनटीआर और अल्लूरी सीतारामराजू की भूमिका में रामचरण नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा आलिया भट्ट भी नजर आनेवाली हैं। बता दें कि कोरोना की वजह से फिल्म की शूटिंग रुकी हुई थी और अब एक बार फिर से काम शुरू हो चुका है। बताया गया है कि इस फिल्म में अजय जूनियर एनटीआर और राम चरण के गुरू की भूमिका में होंगे। अब भीम के किरदार के बाद अजय देवगन के लुक का बेसब्री से इंतजार है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/34hpWPW
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages