- BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 March 2016

एस के सिनेविजन की हिंदी फिल्म "खेलेंगे खेल" का प्रारम्भ।













निर्माता, निर्देशक शकील एस सैफी की नई फिल्म "खेलेंगे खेल" का मुहूर्त ५ मार्च २०१६ को सना रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक जुगल गीत की रिकॉर्डिंग से हुआ।  इसका संगीत नितेश तिवारी ने दिया, व गीतकार मेहरवान खान, रईस खान एवं नितेश तिवारी स्वयं हैं, गीत को अपनी आवाज़ से अर्श मोहम्मद और ऋतुजा मिश्रा ने सजाया है।  इस अवसर पर कलाकार व राजनीतिज्ञ अली खान और हास्य कलाकार पप्पू पॉलीस्टर मौजूद थे।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शकील के संरक्षक पप्पू जी ने नारियल तोड़ कर किया। 

फिल्म का निर्माण एस के सिनेविजन के बैनर तले हो रहा है, निर्माता शकील एस सैफी और आएशा एस खान हैं, लेखक आर एस पंडित हैं, संगीत नितेश तिवारी, कैमरामैन डी के शर्मा हैं।  फिल्म में हनी परमार, सरीन खान, तमन्ना ध्यानी, नेहा, जय सिंह, देव भरद्वाज, अर्जुन सिंह, रोशन शर्मा, आदेश और राज गौतम के अलावा गुलशन पाण्डेय व अमिता नांगिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

अन्य पात्रो व टैक्नीशियनों का चयन चल रहा है, फिल्म १९ मार्च से फ्लोर पर जाएगी, इसकी शूटिंग मुंबई व गुजरात में होगी। 

No comments:

Post Bottom Ad

Pages