और ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशल किया था। इसके बाद वे इंडियन फिल्म फेस्ट ऑफ मेलबर्न में शामिल हुए थे। इवेंट के दौरान मलाइका के लिए अर्जुन का प्यार देखने को मिला था क्योंकि वह उन्हें जगह-जगह प्रॉटेक्ट करते दिख रहे थे। इवेंट का एक विडियो भी वायरल हुआ था जिसमें शो के होस्ट करण टैकर मलाइका से फ्लर्ट करते हैं तो अर्जुन बीच में दखल देते हैं और कहते हैं कि वह किसी दूसरी महिला पर ट्राइ करें। अब मलाइका और अर्जुन मुंबई लौट आए हैं। दोनों मेलबर्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब ऐसी ही अर्जुन की एक तस्वीर पर मलाइका का प्यारा कॉमेंट आया है। मलाइका ने फोटो पर कॉमेंट करते हुए 'मेलबर्न' लिखा और इसके साथ दिल वाला इमोजी बनाया। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' में नजर आए थे। अब वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में दिखेंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TwIjtu
via IFTTT

No comments:
Post a Comment