संगीतकार दिलीप सेन ने फिल्म "निज़ाम झूठा रिक्क्षावाला" की
लॉन्चिंग गीत रिकॉर्डिंग से किया।
विख्यात संगीतकार दिलीप
सेन ने खानम एंटरप्राइज़ेस एवं एस ए ए खान फिल्म प्रोडक्शन की प्रथम प्रस्तुति
फिल्म "निज़ाम झूठा रिक्क्षावाला" की लॉन्चिंग ७ सितम्बर २०१४, को
अँधेरी, म्हाड़ा स्तिथ 'ज़िप ट्रैक' स्टूडियो में सदाबहार गायक सुदेश भोंसले की आवाज
में किया, फिल्म के गीत व कथा निजामुद्दीन शेख के हैं, व इसके निर्माता हैं मेहबूब
शेख और अबुशाद खान, निर्देशन निज़ाम अनजान का है, चित्रांकन मसूद कुरैशी का और
नृत्य फ़िरोज़ खान का है।
यह फिल्म मुंबई के आम रिक्शा
चालकों के जीवन पर आधारित है, की किस तरह की दिक्कतों का वो सामना करते हैं, खासकर
जब वो किसी बार डांसरों के लिए अपना रिक्शा रिज़र्व रखते है, क्या वे इंसान नहीं
हैं? इसी सवाल को लेकर स्वयं भुक्तभोगी निज़ाम झूठा फिल्म की मुख्य भूमिका में
हैं, साथ हैं मोहन जोशी, एहसान कुरैशी, समीर खान, नेहा खान, श्रेया चावला, चांदनी
बरनवाल, ज्योति, शबीना शेख, प्रियंका जीना, फारूक अली, मेहबूब शेख, अभूषाद खान, हंसराज, गुलशाद खान, फोवाज मेमन, बादशा
साजिद, शाहबुद्दीन शेख, एकता ठाकुर और मुश्ताक़ खान।

No comments:
Post a Comment