PM Narendra Modi: रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी फिल्म, जावेद अख्तर ने ऐसे लगाए आरोप - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 22 March 2019

PM Narendra Modi: रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी फिल्म, जावेद अख्तर ने ऐसे लगाए आरोप

पीएम मोदी पर बन रही फिल्म ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ का ट्रेलर होली के मौके पर रिलीज किया गया था. इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया. जिस तरह से इस ट्रेलर को लोगों की तरफ से रेस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई है. जावेद अख्तर हुए निर्माताओं पर गुस्सा हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें मशहूर लेखक जावेद अख्तर का नाम सॉन्ग राइटर के तौर पर लिखा गया है. इसके बाद हर किसी को ये लग रहा है कि जावेद अख्तर ने ही फिल्म के लिए गाने लिखे हैं. लेकिन ये सच नहीं है क्योंकि जावेद अख्तर ने खुद इस बात की सच्चाई बयां की है. उन्होंने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, ‘मुझे फिल्म का पोस्टर देखकर शॉक लगा है...मैंने इसका एक भी गाना नहीं लिखा है.’ Am shocked to find my name on the poster of this film. Have not written any songs for it ! pic.twitter.com/tIeg2vMpVG — Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) March 22, 2019 निर्माताओं ने नहीं दिया है जवाब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जावेद अख्तर की तरफ से ऐसे आरोप लगाए जाने के बाद अब तक फिल्म निर्माताओं की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi https://ift.tt/2YhhAmz
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages