प्रियंका से लोगों का सवाल 'मां कब बन रहीं?' - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday 28 July 2019

प्रियंका से लोगों का सवाल 'मां कब बन रहीं?'

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस और दोस्तों के साथ मायामी में छुट्टियां मना रही हैं। वह अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए यहां आई थीं, जिसके बाद वह यहीं पर और इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी और निक की बेहद हॉट और खूबसूरत तस्वीरें हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिन्हें फैन्स ने काफी पसंद किया था। अब प्रियंका ने मायामी से एक और फोटो शेयर किया है, हालांकि इसमें उनके साथ निक नहीं बल्कि बेहद प्यारा बेबी नजर आ रहा है। शेयर हुए फोटो में प्रियंका चोपड़ा एक क्यूट बेबी के साथ लेटी नजर आ रही हैं। उनके साथ एक अन्य महिला भी है। इस फोटो में बेबी सोता दिख रहा है तो वहीं प्रियंका व अन्य महिला उसके साथ पोज देती दिख रही हैं। इस फोटो को क्यूट बताते हुए यूजर्स ने भी प्यारे रिऐक्शन दिए। हालांकि, कुछ फैन्स ऐसे भी रहे तो प्रियंका से यह पूछने से नहीं चूके कि आखिर वह कब बेबी कर रही हैं। पढ़ें: वैसे यह पहली बार नहीं है जब यूजर्स ने प्रियंका से यह सवाल किया हो, बल्कि टॉक शो के दौरान भी उनसे इस बारे में सवाल किए जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही फैमिली बढ़ाने की बात पर एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि वह भी ऐसा चाहती हैं, हालांकि इसके लिए अभी वह और निक तैयार नहीं हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2OokZ1R
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages