विडियो: करण की पार्टी में पहुंचे दीपिका-रणबीर - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday 27 July 2019

विडियो: करण की पार्टी में पहुंचे दीपिका-रणबीर

फिल्ममेकर करण जौहर बीटाउन में पार्टी लवर के रूप में भी जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने करीबी फिल्मी साथियों के लिए पार्टी थ्रो करते हैं। एक बार फिर उन्होंने इंडस्ट्री के अपने क्लोज साथियों के लिए पार्टी रखी जिसमें दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर भी शरीक हुए। हालांकि, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इस मौके से नदारद दिखे। करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पहले फ्लोर दिखाया और फिर एक-एक कर पार्टी में मौजूद अपने मेहमानों के क्लोजअप लेना शुरू कर दिए। सबसे पहले उन्होंने दीपिका पर फोकस किया जो शॉर्ट मिनी ब्लैक ड्रेस में गजब की लग रही थीं। इसके बाद कैमरा मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, जोया अख्तर, , अयान मुखर्जी, वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, रणबीर कपूर और मीरा राजपूत के चेहरों पर फोकस करता है। इसके बाद करण विडियो को फिर से फ्लोर पर फोकस कर खत्म करते हैं। लोगों ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल किए। माना जा रहा है कि दोनों अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं जिस वजह से वह इस पार्टी में शरीक नहीं हो सके। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर जल्द ही अपनी मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' की शूटिंग शुरू करेंगे। इसमें रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर लीड रोल में दिखेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YrRLDc
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages