रणवीर सिंह की '83' का लंदन शेड्यूल पूरा - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday 31 August 2019

रणवीर सिंह की '83' का लंदन शेड्यूल पूरा

ऐक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म '83' के लंदन में शूटिंग के शेड्यूल को पूरा कर लिया है। ऐक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने फैंस को चियर्स करते नजर आ रहे हैं। विडियो कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यह शेड्यूल पूरा हुआ, चियर्स फिल्म '83'।' फिल्म '83' की बारे में बात करें तो कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म को अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZDoVMv
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages