विकी संग डांस करते समय नोरा ड्रेस खिसकी - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday 27 August 2019

विकी संग डांस करते समय नोरा ड्रेस खिसकी

ऐसा पहली बार है जब नोरा फतेही संग रोमांस करते दिखे हैं विकी कौशल और ऑडियंस को यह काफी पसंद भी आया। दरअसल नोरा और विकी भूषण कुमार के एक म्यूजिक विडियो में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह म्यूज़िक विडियो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और प्यार में धोखे की कहानी बयां करता। इस सॉन्ग की सक्सेस पार्टी पर नोरा फतेही वॉरड्रोब मैलफंक्शन का शिकार हो गईं। अरिजीत सिंह के गाए इस गाने को केवल 6 दिनों में 38 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और इसी की सक्सेस पार्टी पर नोरा के साथ यह गड़बड़ हो गई। दरअसल इस मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था, जहां स्टार्स इस गाने को लेकर बताया कि उन्होंने इस म्यूज़िक के लिए क्यों हां की। अब इसी क्रम में उन्हें स्टेज पर 'बड़ा पछताओगे' गाने पर परफॉर्म भी करना पड़ा। नोरा ने इस मौके पर पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। नोरा ने जैसे ही विकी का हाथ पकड़कर डांस करना शुरु किया कि उनकी ड्रेस पीछे से काफी उपर खिसक गई। हालांकि, विडियो में दिख रहा है कि नोरा को इसका एहसास तुरंत हो गया और उन्होंने अपने हाथ लगाकर कपड़े सही किए। इसके बाद नोरा फौरन सीधी हो गईं और विकी के पास जाकर खड़ी हो गईं। विडियो में दिखाया गया है कि नोरा किस तरह विकी को धोखा देकर किसी और से इश्क लड़ाती हैं और आखिरकार अपने प्रेमी के कहने पर विकी को जहर दे देती हैं, लेकिन उसके बाद उन्हें अपनी इस गलती का एहसास होता है लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है। विडियो बेहद इमोशनल है, जिसे देखने के बाद एक बार फिर से आप विकी की अदाकारी के जादू में कैद हो जाएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2zBKeUt
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages