KFG ऐक्टर यश के फैन ने की आत्महत्या, सूइसाइड नोट में बताई आखिरी इच्छा - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 February 2021

KFG ऐक्टर यश के फैन ने की आत्महत्या, सूइसाइड नोट में बताई आखिरी इच्छा

सिनेमा की दुनिया के सितारों के लिए उनके फैन दीवानगी हमेशा देखने को मिलती है लेकिन केजीएफ स्टार के एक फैन ने हद पार कर दी। दरअसल, यश के एक फैन ने आत्महत्या कर ली और एक सूइसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर यश ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया है। अंतिम संस्कार में शामिल हों यश और कर्नाटक के मांड्या जिले के रहने वाले रामकृष्ण (25) फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रामकृष्ण ने कन्नड़ में एक सूइसाइड नोट लिखा है। इसमें जिसमें उसने अपनी दो अंतिम इच्छाओं के बारे में बताया। वह चाहता है कि ऐक्टर यश और राज्य में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया का बहुत बड़ा फैन है। वह चाहता था कि दोनों उसके अंतिम संस्कार में उपस्थित हों। उसने नोट में लिखा है कि यह उसी आखिरी इच्छा है। नोट में किया ये दावा रामकृष्ण ने नोट में यह भी दावा किया कि वह अपने जीवन में असफल रहा है क्योंकि वह अपनी मां के लिए एक अच्छा बेटा, अपने बड़े भाई के लिए एक अच्छा भाई नहीं बन सका। यहां तक अपने प्यार का दिल जीतने में भी नाकाम रहा इसलिए उसके जीवन में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है और वह अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। मृतक के गांव पहुंचे सिद्धारमैया सिद्धारमैया ने कोडिदोड्डी गांव का दौरा किया और रामकृष्ण के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सिद्धारमैया ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं उससे कभी मिला हूं, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में अपने प्रशंसक से मिलना बहुत दुखद है। किसी को भी इतनी कम उम्र में जीवन का अंत नहीं करना चाहिए।' यश ने ट्वीट कर जताया दुख यश ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम अभिनेता आपकी सीटी और तालियां सुनते हैं और जो प्यार आप हम पर बरसाते हैं, उसके लिए जीते हैं? मुझे आपसे (प्रशंसकों) से यह उम्मीद नहीं थी।' बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच जारी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3k3a221
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages