गोविंदा से तुलना पर निक जोनस ने किया रिऐक्ट - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 23 August 2019

गोविंदा से तुलना पर निक जोनस ने किया रिऐक्ट

प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलिवुड के फेमस सिंगर निक जोनस की जब फैन्स ने बॉलिवुड हीरो गोविंदा से तुलना कर दी तो इस पर वह भी रिऐक्शन देने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोशल मीडिया पर चल रहे कम्पैरिजन के फोटो को शेयर किया और अपनी राय रखी। स्टोरी में शेयर फोटो में गोविंद मरून कोट पहने दिख रहे हैं और उन्होंने येलो फ्रेम का काला चश्मा लगाया हुआ है। ऐसा ही मिलता-जुलता लुक फोटो में निक का लग रहा है जो डार्क रेड कलर की शर्ट और येलो फ्रेम के गॉगल्स लगाए हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए निक ने माना कि उनका लुक सच में गोविंदा से मिलता-जुलता है। इसे जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ऐक्युरेट' (सही)। निक का यह लुक 13 अगस्त को रिलीज हुए जोनस ब्रदर्स के सॉन्ग 'ऑनली ह्यूमन' का है। इस गाने को रेट्रो लुक और थीम में शूट किया गया है। वैसे बता दें कि, जोनस ब्रदर्स यानी निक और उनके भाइयों जो जोनस व केविन जोनस ने करीब छह साल बाद बतौर बैंड वापसी की है। उनके कमबैक को फैन्स का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन दिनों जोनस ब्रदर्स अपनी नई ऐल्बम के प्रमोशन के लिए कई टूर कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Mxbgoh
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages