52 साल पहले आई थी चांद पर पहुंचने वाली मूवी - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 6 September 2019

52 साल पहले आई थी चांद पर पहुंचने वाली मूवी

भारत का महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन चंद्रयान 2 के चांद पर कदम रखने में कुछ घंटे बाकी हैं और इसे लेकर समूचे देशवासियों में खूब उत्साह भी है और दुनिया की भी नजरें हमपर टिकी हैं। बता दें कि आज देर रात चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेंगे। आइए, इसी स्पेशल मौके पर आपको हम कुछ वैसी फिल्मों की झलकियां दिखाएं, जिसमें हमारे स्टार्स चंद्रमा की सतह पर कदम रख चुके हैं। यहां हम बात कर रहे हैं ऐसी पहली बॉलिवुड फिल्म 'चांद पर चढ़ाई' (1967) की, जो एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। इसमें दिखाया गया था कैसे चंद्रमा पर पहुंचने के बाद फिल्म के कलाकार दारा सिंह को मुश्किलें झेली पड़ी थीं। यह ब्लैक एंड वाइट फिल्म चंद्रमा पर लैंडिग की कहानी कहती है, जिसमें ऐस्ट्रोनॉट की भूमिका में थे दारा सिंह। फिल्म में दिखलाया गया है कि जैसे ही दारा सिंह (किरदार का नाम आनंद) अपने साथी भग्गू (भगवान) के साथ चंद्रमा पर पहुंचते हैं उन्हें वहां कोई लड़ाकों और मॉन्स्टर्स से लड़ना पड़ता है। 'चांद पर चढ़ाई' का निर्देशन किया था टी.पी सुन्दरम ने और यह फिल्म ढाई घंटे की थी। फिल्म में दारा सिंह, अनवर हुसैन, भगवान, जी रत्न के अलावा पद्म खन्ना भी थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MWLGcB
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages