श्रद्धा ने पिता शक्ति कपूर को किया बर्थडे विश - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday 3 September 2019

श्रद्धा ने पिता शक्ति कपूर को किया बर्थडे विश

बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस इस साल अपनी फिल्मों के लेकर काफी बिजी रही हैं। बीते शुक्रवार उनकी फिल्म 'साहो' रिलीज हुई है और आने वाले शुक्रवार को फिल्म 'छिछोरे' रिलीज होगी। इसके अलावा रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। अपनी ऐक्टिंग फिल्म इंडस्ट्री में लोगों को दिलों पर राज करने वाले शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेटी श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता की फोटो का कोलाज बनाकर शेयर किया है। इस कोलाज में शक्ति कपूर द्वारा विभिन्न फिल्मों निभाए गए किरदारों की फोटो हैं। उन्होंने इस फोटो के कोलाज में कैप्शन दिया, 'जन्मदिन मुबारक हो बापू! आप मेरे सबकुछ हो। आई लव यू पापा।' शक्ति कपूर को बॉलिवुड में कॉमिक और निगेटिव रोल के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने 45 साल के लंबे करियर में 700 से अधिक फिल्मों में ऐक्टिंग की है। शक्ति कपूर को 'लोफर', 'अंदाज अपना अपना', 'जुड़वा', 'राजा बाबू', 'तोहफा' जैसी कई फिल्में को लिए जाना जाता है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2PyAogz
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages