जन्मदिन पर भारत सरकार लता मंगेशकर को देगी 'डॉटर ऑफ द नेशन' का सम्मान! - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 6 September 2019

जन्मदिन पर भारत सरकार लता मंगेशकर को देगी 'डॉटर ऑफ द नेशन' का सम्मान!

नरेंद्र मोदी सरकार ने 28 सितंबर को बॉलिवुड की मशहूर गायिका को उनके जन्मदिन पर 'डॉटर ऑफ द नेशन' के खिताब से सम्मानित करने की योजना बनाई है। इस साल लता 90 साल की हो जाएंगी। मंगेशकर ने 7 दशकों तक भारतीय फिल्म संगीत में योगदान दिया है, जिसे सम्मानित करने के लिए यह खिताब दिया जाएगा। कवि-गीतकार प्रसून जोशी ने इस अवसर के लिए एक खास गाना भी लिखा है। सरकार के एक सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी लताजी की आवाज के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह भारतीय राष्ट्र की सामूहिक आवाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनका सम्मान करना राष्ट्र की बेटी का सम्मान करना है और यही वजह है कि हम उनके 90 वें जन्मदिन पर आधिकारिक तौर पर उन्हें सम्मानित करेंगे।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2zYAmUE
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages