विराट ने पहली मुलाकात में अनुष्का से कहा - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday 5 September 2019

विराट ने पहली मुलाकात में अनुष्का से कहा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलिवुड के शानदार कपल में से एक हैं। दोनों ने साल 2017 में काफी गुपचुप तरीके से इटली जाकर शादी रचा ली। वे पहली बार शैम्पू के कमर्शल ऐड के सेट पर मिले थे। विराट ने अनुष्का से पहली मुलाकात को लेकर कुछ बातें बताई हैं। हाल ही में एक टॉक शो के दौरान हुई बातचीत में विराट ने बताया कि अनुष्का से पहली मुलाकात के समय वह कितने ज्यादा नर्वस थे। उन्होंने बताया कि अनुष्का के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने से पहले वह काफी घबराए हुए थे। इस शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जब उनके मैनेजर ने उन्हें बताया कि वह अनुष्का के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं, उस वक्त क्रिकेटर इसे लेकर काफी नर्वस थे कि वह एक प्रफेशनल ऐक्टर के सआथ सेम फ्रेम में होंगे। अनुष्का से अपनी पहली बातचीत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके साथ काफी जोक्स मारे। उन्होंने कहा कि अनुष्का लंबी थीं और उन्हें बताया गया था कि वह (विराट) 6 फीट या उससे ज्यादा नहीं है। वह मेरे साथ चलती हुई लंबी दिख रही थीं। विराट ने उनकी हील्स को लेकर मजाक भी किया, लेकिन उनका यह जोक उस वक्त उन्हें खुद ही अजीब लगने लगा। उन्होंने स्वीकार किया कि वह उस वक्त बेवकूफ की तरह व्यवहार कर रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार आनंद एल. रॉय की फिल्म 'ज़ीरो' में नजर आई थीं, जिसमें शाहरुख खान के अलावा कटरीना कैफ भी थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MXCuVf
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages