अनुष्का को लेकर फैन ने विराट से यूं लिए मजे - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday 8 September 2019

अनुष्का को लेकर फैन ने विराट से यूं लिए मजे

विराट कोहली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें वह बीच के किनारे पर खड़े होकर समुद्र को निहार रहे हैं। अब न जाने एक फैन या यूं कहें कि एक सोशल मीडिया यूजर को क्या सूझी कि उसने विराट के इस फोटो को एडिट करके उसमें अनुष्का शर्मा का फोटो जोड़ दिया....और वह भी बिकीनी वाला। इस फोटोशॉप्ड फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो विराट बिकीनी पहने अपनी वाइफ अनुष्का को निहार रहे हों। यूजर के इस फोटो पर भी अन्य लोगों ने खूब कॉमेंट किए। अब देखना यह होगा कि अपने फैन की इस हरकत पर विराट और अनुष्का कैसे रिऐक्ट करेंगे। वैसे विराट और अनुष्का काफी स्पॉर्टिंग हैं और जाहिर है इसे देखकर वे दोनों खुद भी खूब हंसेंगे। विराट और अनुष्का की जोड़ी को एक परफेक्ट जोड़ी के रूप में देखा जाता है। दोनों अपने-अपने प्रफेशनल कमिटमेंट्स में चाहे कितना भी बिजी रहें, लेकिन एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना नहीं भूलते। हाल ही में विराट ने अनुष्का के साथ अपनी पहली मुलाकात से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने बताया था कि अनुष्का से मिलते वक्त वह कितना नर्वस थे और कैसे उनकी हील्स को लेकर उन्होंने ऐसा जोक मारा था, जिसके लिए बाद में उन्हें खुद भी अजीब लगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2HWd2vf
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages