नीतीश तिवारी की फिल्म '' का प्रमोशन इन दिनों जोरों पर है। अब जब फिल्म के रिलीज में कुछ ही दिन बाकी है तो इसका एक नया प्रोमो सामने आया है। फिल्म के नाम के हिसाब से यह प्रोमो भी 'छिछोरेपंती' से भरा हुआ है। इतना ही नहीं इस प्रोमो में 'सेक्सा' की छिछोरेपंती उसके बाप के सामने आ गई है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म कॉलेज की दोस्ती और उनके छिछोरेपंती पर बेस्ड है। ट्रेलर का हर सीन आपको हंसाता है। अब फिल्म का नया प्रोमो भी कुछ ऐसा ही है। फिल्म के किरदार सेक्सा (वरुण शर्मा) के कमरे में अचानक उसके पिता पहुंच जाते हैं। कमरे में हर ओर लड़कियों की तस्वीरें देखकर उनका पारा गरम होता है वहीं सेक्सा के चेहरे पर 12 बज जाते हैं। देखिए, यह नया प्रोमो: फिल्म में सुशांत सिंह और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हो रही है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2zIymQi
via IFTTT

No comments:
Post a Comment