इसलिए प्रियंका ने बताई निक की गलत उम्र! - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday 3 September 2019

इसलिए प्रियंका ने बताई निक की गलत उम्र!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लंबे वक्त से जबर्दस्त कपल गोल्स देते आ रहे हैं। इस बार फिर उन्होंने कॉमेंट्स करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मामला कुछ यूं था कि हाल ही में दोनों ने टकीला ब्रैंड का एक कमर्शल ऐड शूट किया, जिसके को-ओनर निक जोनस भी हैं। इस इवेंट की तस्वीर इंटरनेट पर भी दिखाई दी थी। इसके बाद प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक इस ब्रैंड की लॉन्च पार्टी की तस्वीर शेयर की। इसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, '27 की उम्र में अपनी टकीला का मालिक होना गर्व की बात है।' प्रियंका के ऐसा लिखते ही फॉलोअर्स ने की गलत एज लिखने पर करेक्ट करना शुरू कर दिया। निक अभी 26 साल के हैं और प्रियंका ने 27 लिखा था जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको टोकना शुरू कर दिया। हालांकि प्रियंका की गलती नहीं थी निक 2 हफ्तों में 27 साल के होने वाले हैं। इन सबके बाद निक प्रियंका के बचाव में आ गए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम शेयर किया। उन्होंने इस पर कैप्शन दिया का प्रियंका चोपड़ा को मेरा बर्थडे पता है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LrYrZo
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages