अनिल ने कहा, इस फिल्म ने बदल दी थी जिंदगी - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday 2 September 2019

अनिल ने कहा, इस फिल्म ने बदल दी थी जिंदगी

बी-टाउन में बेहतरीन ऐक्टर्स में से एक हैं। अपनी ऐक्टिंग के दम पर उन्होंने बॉलिवुड इंडस्ट्री पर राज किया है। सिनेमा की दुनिया में अनिल कपूर ने कई उल्लेखनीय फिल्में की है। इसके अलावा उनके द्वारा निभाएगे कुछ किरदारों को भूलना मुश्किल है। आज के समय में देखा जाए तो अनिल कपूर इंडस्ट्री में सफल ऐक्टर्स में से एक हैं। अनिल कपूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने स्ट्रगल के बारे में बताया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किस तरह जीवन बदलने वाले मौके का इंतजार किया। आखिरकार एक फिल्म के जरिए वह मौका आ गया। अनिल कपूर ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में युवा अनिल कपूर को मास्टर राजू के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमते दिखाया गया है। अनिल कपूर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ' 1977 से 1983 तक मैं काम कर रहा था... एक अच्छे मौके को पाने के लिए स्ट्रगल कर रहा था जो सबकुछ बदल दे और फिल्म 'वो सात दिन' वही मौका था। एक जिंदगी बदलने वाला पल और रोल! उसके बाद से उनका करियर उनके लिए सपनों के सच होने जैसा बन गया। आज की तारीख में मैं जो कर रहा हूं उसके लिए मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर पिछले दिनों फिल्म 'टोटल धमाल' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MP6XEX
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages