बुर्ज खलीफा पर मना शाहरुख का जन्मदिन - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 2 November 2019

बुर्ज खलीफा पर मना शाहरुख का जन्मदिन

बॉलिवुड के किंग ने 2 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। ऐक्टर को बी-टाउन से लेकर उनके फैंस ने उन्हें बधाइयां दी। शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर आधी रात में अपने पसंदीदा स्टार की उसके जन्मदिन के मौके पर एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। वहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के जरिए शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। शाहरुख खान के भारत में ही नहीं दुनिया भर में फैन्स हैं। ऐक्टर के जन्मदिन पर दुबई में बुर्ज खलीफा की इमारत को भव्य तरह से सजाया गया और एक स्पेशल विडियो क्लिप चलाकर विश किया गया। इस नजारे को कैद करने के लिए उनके तमाम फैंस हाथों में मोबाइल लिए नजर आ रहे थे। शाहरुख खान पहले ऐसे ऐक्टर हैं, जिनके जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा के जरिए बधाई दी गई। शाहरुख खान ने इस विडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'मुझे इतना ब्राइट बनाने के लिए धन्यवाद। आपका प्यार नायाब है। वाह! सच में ये बहुत लंबा है। लव यू दुबई। ये मेरा बर्थडे है और मैं गेस्ट हूं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Ny6V2l
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages