आयुष्मान की फिल्म 'बाला' को ऐसे मिला नाम - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 2 November 2019

आयुष्मान की फिल्म 'बाला' को ऐसे मिला नाम

बॉलिवुड के टैलेंटेड ऐक्टर की अपकमिंग फिल्म '' आने वाले सप्ताह में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'बाला' के रिलीज के पहले खुलासा किया कि उन्होंने ही अपनी फिल्म का टाइटल सुझाया था। आयुष्ममान खुराना ने कहा कि काफी सोच-विचार के बाद हमें 'बाला' का टाइटल मिला। मुझे याद है कि हम कई दिनों तक इस बात पर चर्चा करते रहे कि टाइटल क्या होना चाहिए। हम एक अलग, छोटा और मजेदार टाइटल चाहते थे, जो फिल्म की कहानी के अनुरूप हो। मैं जानता था कि हमें ऐसा टाइटल जरूर मिल जाएगा, पर इसको ढूंढ़ना कठिन रहा। ऐक्टर ने कहा कि मुझे याद है कि कम से कम 30 दिनों तक मैं इस पर सोच-विचार कर रहा था और अचानक एक दिन दिमाग में न जाने कहां से इस टाइटल 'बाला' का विचार मुझे आया। मैंने अपने निर्माता दिनेश विजान को फोन कर कहा कि मैंने उनके लिए टाइटल खोज लिया है। आयुष्मान खुराना का सुझाव सुनने के बाद दिनेश विजान अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऐक्टर ने कहा कि मुझे याद है कि दिनेश काफी देर तक अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मैं समझ गया कि दर्शकों को हंसाने के लिए हमें एक अच्छा टाइटल मिल गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमने कई लोगों को टाइटल की जानकारी दी और शुक्र है कि सभी की प्रतिक्रिया एक समान रही। बता दें कि फिल्म 'बाला' समय से पहले गंजा होने वालों के दर्द को उजागर करती है। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा यामी गौतम और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/328DIAb
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages