अगले साल ईद पर बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश हो सकता है। सलमान इस दिन के लिए अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को बुक कर चुके हैं। अब भी इस खास दिन को अपनी फिल्म के लिए भुनाना चाहते हैं। दरअसल, 'लक्ष्मी बम' के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वे ईद 2020 पर अपनी फिल्म रिलीज करेंगे। फॉक्स स्टार हिंदी के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया, 'ईद 2020 को, सारे देश में मचेगा शोर जब फटेगा आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।' मेकर्स ने पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं और नीचे की तरफ फिल्म की रिलीज डेट लिखी है। बता दें, 'लक्ष्मी बम' 2011 में आई तमिल फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक है। फिल्म के अक्षय के ऑपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी। गौरतलब है कि अक्षय ने पहले ईद 2020 को अपनी दूसरी फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए बुक किया था लेकिन बाद में उन्होंने इसे चेंज कर दिया ताकि सलमान स्टारर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' से क्लैश न हो। हालांकि, बाद में 'इंशाअल्लाह' ठंडे बस्ते में चली गई और सलमान ने फैंस को यह बताकर सरप्राइज कर दिया कि उनकी अगली फिल्म कॉप-ड्रामा 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' होगी। बात करें अक्षय की साल 2020 में उनकी कई फिल्में रिलीज होनी हैं। 'लक्ष्मी बम' के अलावा दिवाली पर उनकी 'पृथ्वीराज' और क्रिसमस पर 'बच्चन पांडे' भी रिलीज होनी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36x8Blt
via IFTTT

No comments:
Post a Comment