सूर्य देव और छठ मैया की उपासना का पर्व शुरू हो चुका है। इस आस्था के महापर्व में अब बिहार के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर तालाबों, नदियों, समुद्र के किनारे विशेष तैयारियां की जाती हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बिहार के काफी सारे लोग रहते हैं। इस खास मौके पर वे समुद्र के किनारे इकट्ठा होते हैं और पूजा करते हैं। उनके लिए यह पर्व और भी खास हो गया जब शनिवार को बॉलिवुड के हैंडसम हंक भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। रितिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर कई सारे लोग उनके पास आ गए और फोटोज क्लिक करने लगे। तस्वीर शेयर करते हुए ऐक्टर ने ट्विटर पर लिखा, 'उन सभी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की शुभकामनाएं जो इस प्रसिद्ध त्योहार के कठिन अनुष्ठानों से गुजर रहे हैं। सभी को मेरा प्यार और उन लोगों को धन्यवाद जो आज समय निकालकर बीच पर मुझसे मिले।' 'सुपर 30' में निभाया था बिहारी कैरक्टर बता दें, बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'सुपर 30' में रितिक रोशन ने बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार का रोल प्ले किया था। आनंद कुमार ने बिहार में आईआईटी-जेईई के स्टूडेंट्स को फ्री में शिक्षा दी। इस रोल के लिए रितिक ने काफी ज्यादा मेहनत की थी जिसे बाद में दर्शकों का भी काफी प्यार मिला। रितिक के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव जैसे ऐक्टर्स भी अहम किरदारों में थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Ncy6Rr
via IFTTT

No comments:
Post a Comment