रणवीर की तस्‍वीरों पर लोगों के मजेदार कॉमेंट्स - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 3 November 2019

रणवीर की तस्‍वीरों पर लोगों के मजेदार कॉमेंट्स

बॉलिवुड के एक ऐसे ऐक्‍टर हैं जो फिल्‍मों के कारण तो चर्चा में रहते ही हैं, अपने अजीबोगरीब आउटफिट्स की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके विचित्र ड्रेसेस की तस्‍वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल होती हैं। एक बार फिर रणवीर ने कुछ ऐसा पहना जिसके कारण वह लाइमलाइट में आ गए। ऐक्‍टर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्‍वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। इसमें वह ब्‍लैक कलर के ब्‍लेजर में दिख रहे हैं जबकि नीचे भी उन्‍होंने ब्‍लैक कलर का ही प्‍लाजोनुमा कुछ पहन रखा है। उनके जूते रेड कलर के हैं तो ब्‍लैक हैट और गॉगल्‍स के साथ उन्‍होंने रेड वाइन कलर का एक लंबा मफलर डाल रखा है। इसके अलावा उन्‍होंने काले रंग की एक छड़ी भी ले रखी है। जैसे ही रणवीर ने ये पिक्‍चर्स शेयर कीं, लोग इन पर मजेदार कॉमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि पागलों का ड्रेस है तो एक दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया कि ये जो तुम अपनी बीवी की साड़ी फाड़कर कपड़े सिलवाते हो, ये आदत छोड़ दो, बुरी बात। एक और यूजर ने लिखा कि ताश वाला जादू दिखाओ न। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर अब डायरेक्‍टर कबीर खान की फिल्‍म '83' में नजर आएंगे। इस फिल्‍म में उनके ऑपोजिट दीपिका पादुकोण दिखेंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म 'तख्‍त' में भी अहम किरदार में दिखेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2oDvCSm
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages