अपने करीबी लोगों के साथ बिताए अच्छे पलों को याद कर हर कोई खुश हो जाता है। ऐसा ही कुछ की मां के साथ हुआ जिन्होंने एक विडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस विडियो में अपने बेटे आर्यन और शनाया व अनन्या के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। 2 नवंबर को शाहरुख का 54वां बर्थडे था और इस खास मौके पर अनन्या के एक फैन क्लब ने भी यह प्यारा विडियो शेयर किया। महीप ने न सिर्फ इस विडियो को रीपोस्ट किया बल्कि यह भी बताया कि कैसे शाहरुख हमेशा लड़कियों का पक्ष लेते थे। विडियो में दिख रहा है कि आर्यन और शाहरुख के बीच गेम के दौरान कैसे मजेदार लड़ाई हो रही है। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें अनन्या अब फिल्म 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर जैसे ऐक्टर्स के साथ नजर आएंगी। वहीं, शनाया के बॉलिवुड डेब्यू को लेकर अभी चीजें साफ नहीं हैं। उधर, आर्यन को अभी फैसला करना है कि वह ऐक्टिंग को चुनेंगे या फिर फिल्ममेकर बनेंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36woCaW
via IFTTT

No comments:
Post a Comment