दोनों हाथ से एकसाथ लिखते थे जीनियस सुशांत - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 19 June 2020

दोनों हाथ से एकसाथ लिखते थे जीनियस सुशांत

ऐक्टर हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन फैंस उनकी पुरानी यादों को लगातार ताजा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना सुशांत सिंह राजपूत के पुराने वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं। अधिकतर वीडियोज और फोटोज में वह मस्ती करते नजर आते हैं। इसलिए लोगों को भरोसा करना मुश्किल हो रहा है सुशांत ने सूइसाइड कर लिया और एक झटके में हम लोगों की दुनिया से दूर चले गए। ट्वीटर यूजर ने शेयर किया वीडियो एक ट्विटर यूजर ने सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो अपने हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने दोनों हाथों से एक साथ लिखते नजर आ रहे हैं। सुशांत ने अपनी फिल्म छिछोरे के को-स्टार ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से एक साथ लिखा है। इसके बाद वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ऐक्टर काफी मल्टी-टैलंटेड था। पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से की 11 घंटे पूछताछ सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में उनके दोस्तों, परिवार के लोगों, उनके साथ काम करने वाले लोगों सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने गुरुवार को ऐक्टर की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे पूछताछ की। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। ऐसा कहा जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे और दवाइयां ले रहे थे। सुशांत सिंह की मौत के बाद बॉलिवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37HL9mi
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages